क्यूँ न उड़ जाऊँ इस बहती फ़िज़ा में
क्यूँ संग रहूँ ख़ुद के मैं बंध कर सज़ा में ।
यह है दुश्वार तेरा ए ख़ुदा
कि क्यों नशे में हम नहीं
वो है सामने आज फिर अरसों बाद
फिर भी क्यूँ हैं नशे में हम नहीं
यह रात है चाहती
कि काश कुछ सुरूर हो
ग्यारह कदम उसकी खिड़की को
दस पर मुड़ जाने का ग़ुरूर हो
हैं तारे भी नराश
कि क्यूँ नशे में हम नहीं
बस थोड़ी सी ही तो लगी है प्यास
फिर भी क्यूँ नशे में हम नहीं