I’ll be there when you fall -floor…

बंद पन्नों के दरमियाँ तेरी ख़ुशबू खोजता हूँ,

तुझे क्या मैं बताऊँ तुझे कितना सोचता हूँ,

गिरते हुए पत्तों में निकलती रूह से,

उनकी हवा संग गुफ़्तगू से,

तेरी तस्वीरों के उन रंगों में,

भूल कर भी न भुलाए जो,

तेरी आदतों और तेरे ढंगों में,

तेरी राहों का पता खोजता हूँ

तुझे क्या मैं बताऊँ तुझे कितना सोचता हूँ।

तेरे दिए उन ख़तों में

मैंने घर बसा लिया है,

आकर तो देख ज़रा,

तेरी मौजूदगी की ख्वाहिश से क्या

खूब सजा लिया है।

Leave a Reply

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free